BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंगलवार को करें बजरंगबली से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 7, 2023

मंगलवार को करें बजरंगबली से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते



आज मंगलवार है। आज का दिन पवन पुत्र भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। मंगलवार को पूजा करने से हनुमान जी अपने भक्तों पर आने वाले किसी भी प्रकार के कष्ट का निवारण कर देते हैं। इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है। राम भक्त हनुमान का सही विधि से किया गया पूजन बहुत मंगलकारी होता है। हनुमान जी अपने भक्तों के बिगड़े हुए काम बनाने में देर नहीं करते। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता हैं। उनकी उपासना से आध्यात्मिक बल की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि बजरंगबली के भक्त मंगलवार का व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। पूजा पाठ के अलावा आज के दिन किए गए कुछ उपाय भी मंगलकारी होते हैं। आइए जानते हैं वे उपाय क्या हैं...

मंगल का उपवास
यदि आपको बात-बात पर गुस्सा आता है तो मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें। फिर पूरे दिन उपवास करें। मान्यता है कि प्रत्येक मंगलवार को ये उपाय करने से धीरे-धीरे गुस्सा कम होने लगेगा। आपको खुद स्वयं में बदलाव महसूस होंगे।

हनुमान चालीसा का पाठ
यदि मंगल ग्रह खराब है और आपको अशुभ फल दे रहा है तो आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। प्रतिदिन नहीं कर पा रहे तो हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं भय से मुक्ति प्राप्त होती है और मन शांत रहता है।

किसी भिखारी को भोजन करवाएं
मंगलवार के दिन किसी भिखारी को भोजन करवाएं। इसके अलावा कोई बंदर दिखे तो उसे चने, गुड़, केले या मूंगफली खिला सकते हैं। इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं।

No comments:

Post a Comment