Breaking

revanchal times new

पेट के बल सोना आपके लिए हो सकता है काफी खतरनाक, तुरंत बदल लें ये आदत वरना हो सकती है परेशानी



काम के बाद थकान इतनी ज्यादा हो जाती है कि आप बिस्तर पर लेटते ही सो जाते हो। फिर सिर कहां और पैर कहां ये भी याद नहीं रहता है। वहीं कई लोग तो पेट के बल लेटना पंसद करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि पेट के बल लेटने से उन्हें काफी आराम मिलता है। और नींद भी काफी अच्छी आती है, लेकिन बता दें कि पेट के बल लेटना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जी हां गलत पोजीशन में सोने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स की माने तो पेट के बल सोने से फेफड़ों पर असर पड़ता है। ऐसे फेफड़े दब जाते हैं और आपका सारा वजन आपके पेट पर आ जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं में रीढ़ की हड्डी की समस्या शुरू हो जाती है। उन्हें मसल्स पेन होना शुरू हो जाता है। वहीं कई लोगों को सांस की समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं पेट के बल लेटने वालों को सर्वाइकल की भी समस्या हो जाती है। वे मांसपेशियों में खिचाव महसूस करते हैं।

कोशिश करें कि आप पीठ के बल ही सोएं अधिक ऊंची तकिया का इस्तेमाल ना करें। सीधे लेटें इससे आपकी बॉडी को रिलैक्स मिलेगा। इतना ही नहीं आपकी रीढ़ की हड्डी भी सीधी रहेगी और आप कई पेरशानियों से निजात पा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post