Breaking

revanchal times new

मंडला नर्मदा के संगम घाट में 20 वर्षीय युवक नहाते समय डूबा, डूबने से हुई मौत...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला नगर के उपमहाराजपुर थाना के अंतर्गत आनेवाले नर्मदा और बंजर नदी के संगम घाट में एक 20 वर्षीय युवक नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया युवक को काफ़ी मशक्कत के बाद उसे स्थानीय लोगो की मदद से निकला गया। वही थाना महाराजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार पिता हरगोविंद दास जाति बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी आजादपुर जिला औरैया उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं जो मंडला अपने चाचा और मामा के साथ आया हुआ था। कपड़ा बेचने का काम करता हैं। वही रात्रि में संगम घाट पर रुक गए और आज सुबह नर्मदा नदी में नहा रहे थे तभी आशीष गहरे पानी में चला गया आशीष समझ नही पाया और वह डूब गया स्थानीय लोगो की मदद से उसे तब तक बाहर निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी अधिक गहराई में डूबने के कारण आशीष की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post