Breaking

revanchal times new

भारत जोड़ो अभियान का शंखनाद...

रेवांचल टाईम्स - नफरत के खिलाफ और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आज देश की राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में भारत जोड़ो अभियान का शंखनाद किया गया। कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित अभियान के शुभारंभ अवसर पर देशभर के अनेक जन संगठनों और नागरिक समाज से अमूमन 600 प्रतिनिधियों ने शिरकत की।




भारत जोड़ो अभियान पर राजनैतिक दलों को भी अपने नजरिया रखने आमंत्रित थे। राजद से सांसद मनोज झा, रालोद से त्रिलोक त्यागी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से एनी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से विश्वास भट्टाचार्य कांग्रेस से दिग्विजय सिंह शामिल हुए। नेताओं ने विपक्ष की एकता की संभावनाओं पर अपने विचार रखें!


कार्यक्रम में कुछ देर के लिए कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शिरकत की। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के अपने कुछ अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि डर से सामना करने से डर खत्म होता है। हमें डरना नहीं है और भयमुक्त समाज की स्थापना करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post