BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर सड़क किनारे खरीदकर पीते हैं पानी की बोतल तो हो जाएं सावधान! रिसर्च में हुआ हिला देने वाला खुलासा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 9, 2023

अगर सड़क किनारे खरीदकर पीते हैं पानी की बोतल तो हो जाएं सावधान! रिसर्च में हुआ हिला देने वाला खुलासा



भारत में ज्यादातर लोग बोतल वाले पानी का इस्तेमाल करते हैं। जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं या यात्रा पर होते हैं तो प्यास लगने पर बिना कुछ सोचे सबसे पहले एक पानी की बोतल खरीदते हैं। सड़क किनारे, दुकानों में पानी की बोतलें मिलती हैं। शहरों में रहने वाले युवा, छात्र और ज्यादातर लोग पीने के लिए बोतल वाले पानी का इस्तेमाल करते हैं। ये बोतल वाला पानी 20 रुपए से लेकर 100 रुपए के बीच आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पानी आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है।

इसलिए हानिकारक होती हैं प्लास्टिक की पानी की बोतल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी की बोतल बनाने के लिए जो मैटेरियल यूज होता है वह एक पॉलीमर है। पॉलीमर यानी कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और क्लोराइड से बनकर तैयार होता है। हॉर्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर पानी के बोतलों में पॉली कार्बोनेट प्लास्टिक का यूज किया जाता है। आपने देखा होगा कि पानी के बोतलें थोड़ी लचीली होती हैं और उसमें फाथालेट्स और बीसाफेनॉल-ए (BPA) नाम के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ये दिल से जुड़ी बीमारियों या डायबिटीज की वजह बन सकते हैं।

रिसर्च में यह आया सामने
एक रिसर्च में पाया गया कि हर एक लीटर की पानी की बोतल में लगभग 10 प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं। ये प्लास्टिक कण इतने ज्यादा छोटे होते हैं कि आपको आंखों से दिखाई नहीं देते। ऐसे में जब आप यह पानी पीते हैं तो ये प्लास्टिक के कण आपके शरीर में सीधे तौर पर पहुंच जाता है, जो कुछ समय के बाद आपके शरीर में गंभीर समस्याओं का कारण बन जाता है। ऑर्ब मीडिया ने दुनिया भर के करीब 9 देशों में मिलने वाले 250 पानी के बोतलों पर एक रिसर्च किया। इस रिसर्च में पता चला की हर एक लीटर प्लास्टिक की पानी की बोतल में औसतन 10 प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं। इन प्लास्टिक के कणों की चौड़ाई आपके बालों से भी बड़ी होती है। इस रिसर्च में फ्रेडोनिया के स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के वैज्ञानिक भी शामिल थे।

भारत में मिलने वाले ब्रांड भी इसमें शामिल
इस रिसर्च के दायरे में भारतीय बाजार में मिलने वाली कई पानी के बोतलों को भी शामिल किया गया। ऐसे में आप भी अपने शहर में, कस्बों में जिन पानी की बोतलों को खरीदते हैं उनमें प्लास्टिक के कण हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो घर से ही पानी की बोतल साथ लेकर जाएं। कोशिश करें की ये पानी की बोतल कांच की हो या फिर तांबे की।

हो सकती है ये बीमारियां
फ्रंटियर्स डॉट ओआरजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सड़कों पर मिलने वाले बंद बोतलों का पानी गर्म चीजों के संपर्क में आने के बाद बहुत नुकसान करता है। ऐसे में धूप में रखी प्लास्टिक की बोतलों का पानी सेहत के लिए काफी नुकसानदाक हो सकता है। यह पानी आपकी बॉडी के हॉर्मोंस के बैलेंस बनाए रखने वाले एंडोक्राइन सिस्टम को बिगाड़ सकता है। अगर आप ऐसा लगातार इस पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इनफर्टिलिटी, अर्ली प्युबर्टी, हॉर्मोनल इम्बैलेंस और लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

No comments:

Post a Comment