रेवांचल टाईम्स - नगर का डिवाइडर चर्चा का विषय बना हुआ है की ऐसी तहसील के लिए क्या आवश्यकता पड़ गई कि तहसीलदार के द्वारा अचानक डिवाइडर को तोड़वा दिया गया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तहसील से बावजूद लगी हुई कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर को तहसीलदार द्वारा फायदा पहुंचाने के लिए डिवाइडर को तोड़ा गया जबकि प्रमुख अधिकारी व नेता वर्ग सभी उसी रास्ते से आना-जाना करते हैं. जहाँ तहसील मार्ग बना हुआ है अचानक ऐसा क्या हुआ के डिवाइडर तोड़ने की आवश्यकता आन पड़ी इससे आम जन मे चर्चा का विषय बना हुआ है लोगो का यह कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्य मार्ग के डिवाइडर को तोड़ा गया जबकि पूर्व मार्ग से आने जाने में आमजन को किसी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न नहीं हो पाई किन्तु अधिकारी का कहना है कि वह मार्ग सकरा होने के कारण वहां से जाने में असुविधा उत्पन्न हो रही है जबकि वही मार्ग है जहां से सालों साल से लोगों का तहसील कोर्ट आना-जाना बना हुआ है
पीडब्ल्यूडी इंजिनियर इन्दोरकर का कहना है कि तहसीलदार महोदय ने मुझे बुलाया और आने जाने में असुविधा हो रही थी जिसको लेकर डिवाइडर तोड़ दिया गया

No comments:
Post a Comment