रेवांचल टाईम्स - इन दिनों मंडला जिले में अनैतिक कार्य करने वालो के बल्ले बल्ले है क्योंकि पुलिस सट्टा, जुआ, रेत, और शराब माफियाओं को अभयदान दे रखी है, क्योंकि जानकारी के अनुसार इनसे उनको भरपूर सेवा शुल्क हप्ता, महीना मिल रहा है भले ही गरीब और गरीब हो जाये चाहे युवा पूरी तरह में नशे में धुत रहे या फिर जुआ के लोग अपना घर बेच दे या फिर खुद बिक जाए किसी को क्या और रेत माफ़िया प्राकृतिक के छेड़छाड़ करते हुए नदी नालों से पूरी रेत निकाल ले जाये और पानी मे रहने वाले जीव मरे तो मरे इनसे इन्हें क्या फायदा है पर रेत माफ़िया, शराब माफ़िया, सटोरिये, खाईबाज, और चाहे नाल काटने वाले हो ये सब इनके निगरानी विभाग को फायदा पहुँचा रहे है।
वही जानकारी के अनुसार भुआ बिछिया थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बिछिया बस स्टैंड बना सट्टा पट्टी का स्टैंड बिछिया में खुलेआम लिखे जा रही सुबह से लेकर शाम तक ओपन क्योज जानने के लिए बस स्टेण्ड में जमवाड़ा देखने को मिलता है वही सट्टा पट्टी लोग आजमा रहे क्लोज ओपन का खुला खेल में अपनी किस्मत हर किसी की जुवान पर है आज क्या आया क्या बना खुलेआम आने वाली पीढ़ी को भी ओपन क्लोज की लत में गडीसती नजर आ रहे लोग अब पान के ठेले चाय की दुकानें किरयाना की दुकानें भी बनी सट्टा पट्टी का अड्डा मिली जानकारी के अनुसार भूआ बिछिया बस स्टैंड में ही लगभग 7 दुकानों पर सट्टा पट्टी लिखी जा रही है पुलिस विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती इससे साफ जाहिर होता है पुलिस विभाग की मिली भक्ति से ही खुलेआम चल रहा है जिसका खामिया आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है अब देखना यह होगा की पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।

No comments:
Post a Comment