दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला यात्रा शुरू करने के पूर्व आदिवासी छात्रावास कालपी के छात्र छात्राओं से सुबह चर्चा किया गया। विधायक द्वारा छात्रावास का निरीक्षण करने पर पाया कि एक छोटे से कमरे में छः बच्चे रहते हैं,एक पलंग पर दो बच्चे को शेयर करना पङता है और रूम में मात्र एक बल्ब से छात्र को पढ़ाई में परेशानी होती है।द्वारा यात्रा जब धनवाही पहुंची तो वहां की महिला सरपंच चित्रलेखा एवं महिलाओ के समूह ने विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले और जन विकास यात्री का फूल माला से स्वागत किया।ग्रामीणों ने संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया कि राशन दुकान से प्लास्टिक चावल विवरण और गेहूं आपूर्ति की बंद होने की शिकायत किया।इस पर विधायक ने बताया कि उक्त चावल पोषक युक्त(फोरटीफाईड ) पोषण आहार है।उन्होने आयोडीन नमक का उदाहरण दिया और लोगो इस गलतफ़हमी को दूर करने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया। खुंटा पङाव में नुक्कड सभा कर यात्री द्वारा बीजाडांडी के मुख्य मार्ग पर मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया।रात्री भोजन पश्चात मंगल भवन में यात्रियो के साथ संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया।उक्त परिचर्चा में विधायक ने बरगी लिफ्ट सिंचाई योजना, मनेरी क्षेत्र में बायीं तट नहर से सिंचाई देने,दलपतशाह अभयारण्य, बसनिया बांध और चुटका परियोजनाओ के सबंध में सरकार के साथ किया गये गए पत्राचार, सरकार का जबाव और विधानसभा में मंडला से सबंधित उठाये गए सवालों का दस्तावेज उपस्थित समुदाय के साथ साझा किया और कहा कि सरकार की हठधर्मीता के कारण आजतक सिंचाई योजना, विस्थापन और पलायन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओ पर कोई प्रगति नहीं हो सका है।जनप्रतिनिधि के रूप में सभी स्तरों पर प्रयास किया हूं ,दस्तावेज उसका प्रमाण है।उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकार की बङी विकास परियोजनाओ से मंडला के ग्रामीणों का बहुत क्षति हो गया है। आगे अब स्थानीय समुदाय केंदित विकास योजना बनना चाहिए जिसमें कम से कम प्राकृतिक और मानव संसाधन का नुकसान हो।आने वाले समय में हमलोग राजधानी से भी सवाल करने भोपाल जाएंगे।इस यात्रा में बीजाडांडी क्षेत्र के बरगी बांध विस्थापित संघ, बरगी लिफ्ट सिंचाई अभियान के दर्जनों लोग शामिल हुए और इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्यारी बाई गोठरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष बीजाडांडी धनराज बरकङे, पूर्व जनपद सदस्य नारायणगंज के बजारी लाल सर्वटे एवं बबलू सोयाम,वरिष्ठ समाज सेवी बजारी लाल कुलस्ते,जनपद सदस्य सचिन झिकराम,शंकुलता बरकङे,कैलाश सोनी,अजमेर गोठरिया, रफिक मंसूरी, सुबोध सोनी,विजय बैरागी,आशीष जायसवाल, हरजीत गायकवाड,भगत मरावी,दामोदर सिंह उईके,दशरथ सिंह मरावी आदि शामिल हुए।
Wednesday, February 1, 2023
जन विकास यात्री द्वारा बीजाडांडी में मशाल जुलूस
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

.jpeg)

No comments:
Post a Comment