रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की जनपद पंचायत के अधिकारियों और ठेकेदार फागुलाल कावरे की मिली भगत के चलते कागजों में बना दी सड़क और नाली और निकली अग्रिम राशि मौके पर नही कोई भी निर्माण नही
मध्यप्रदेश के मुखिया लगतार कहते नजर आ रहे है।घोटाले करने वालों कों जड़ से उखाड़ फेकना है। मगर प्रदेश के मुखिया की बाते हवा में गोते लगा रही है। और गबन और घोटाले करने वाले अधिकारी ठेकेदार कर्मचारी करोड़पति हो चुके हैं। और ग्राम पंचायतों में घोटाले अपनी चरम सीमा की हद पार कर रहे है। वही दिन प्रतिदिन पंचायतों के घोटाले निकल कर आ रहे है। जिसमें ग्राम पंचायत ईश्वरपुर में पूर्व सरपंच ने जमकर घोटाला किया है। और सरपंच पति ने भी बिना सीसी सड़क जिसकी लंबाई 85 मी० और सड़क की लागत 3 लाख 54 हजार रूपये की थी। जो आज तक निर्माण नही हुई है। बिना निर्माण किए ही 1 लाख रूपए का आहरण सरपंच सचिव और ठेकेदार फागू लाल कावरे को भुगतान कर दिया गया है। वही मौके कोई भी नाली का निर्माण नहीं किया गया हैं। जिसकी जानकारी पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों को है। मगर लक्ष्मी माता के आगे जनपद के अधिकारी मोनी बाबा का रूप धारण कर लेते है। और ठेकेदारों की जी हुजूरी करते हैं। वही शिकायत होने पर शिकायतकर्ता पर भारी मानसिक दबाव बनाते हैं। और शिकायत को बंद करवा देते हैं।
ग्राम पंचायत ईश्वरपुर के वर्तमान सरपंच ने की जांच की मांग।
ग्राम पंचायत ईश्वरपुर में सरपंच और सचिव और रोजगार सहायक और उपयंत्री ने मिली भगत से घोटाले की बड़ी लंबी लिस्ट तैयार कर ली है । जिसमे ऐसे घोटाले किए है। जिसकी कल्पना नहीं जा सकती है वही ग्राम पंचायत ईश्वरपुर मे सरपंच और सचिव ने ऐसा खेल खेला है। की जिसका कोई तोड़ नही है। निर्माण के नाम पर 65हजार रूपये अग्रिम भुगतान राशि कर दिया है मगर एक निर्माण कार्य नही किया गया है वही पक्की नाली 65मीटर का निर्माण नही किया गया है और राशि का आहरण कर लिया गया है।
2 लाख सत्रह हजार तीन सौ छातीस रुपये डबल भुगतान होने के बाद भी राशि रिटर्न नहीं की गई ।
ग्राम पंचायत की पाईप लाईन विस्ताविकरण में 1 एक लाख फर्जी बिल पेमेंट निकला गया है। ग्राम पंचायत में लेंचपेड निर्माण में मटिरियल अनियमितता की गई है। मगर जनपद पंचायत के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
इनका कहना हैं।
पूर्व सरपंच के द्वारा बिना नाली निर्माण और सीसी सड़क निर्माण के ठेकेदार फागू लाल कावरे को अग्रिम भुगतान कर दिया गया हैं। जिसकी जांच की मांग मेरे द्वारा की गई है।
सुग्रीव उईके
सरपंच ईश्वरपुर
.jpeg)

No comments:
Post a Comment