BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौरई क्षेत्र के वन विभाग ने पकड़े अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 1, 2023

चौरई क्षेत्र के वन विभाग ने पकड़े अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रेक्टर

 पेंच टाइगर रिजर्व पार्क के बफर क्षेत्र के नदी नालों से अवैध तरीके से निकाली जा रही रेत...


रेवांचल टाईम्स - पर्यावरण संरक्षण का दावा करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर्यावरण को बचाने में निष्क्रिय नजर आ रही है।*

 पेंच टाइगर रिजर्व से लगे राजस्व और बफर क्षेत्र की नदी-नालों से स्थानीय रेत कारोबारी चोरी छिपे धडल्ले से अवैध रेत खनन कर रहे हैं।



चौरई :-पर्यावरण संरक्षण का दावा करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर्यावरण को बचाने में निष्क्यि नजर आ रही है। पेंच टाइगर रिजर्व से लगे राजस्व और बफर क्षेत्र की नदी-नालों से स्थानीय रेत कारोबारी चोरी छिपे धड़ल्ले से अवैध रेत खनन कर रहे हैं। इसके बावजूद चौरई अनुविभाग का राजस्व अमला अंजान बना हुआ है। वहीं वन अधिकारियों का कहना है कि, जंगल के आसपास अवैध खनन होना संभव नहीं है। यदि राजस्व क्षेत्र में रेत या मुरम निकाली जा रही है, तो इस पर कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की बनती है।


जानकारी के मुताबिक नालों से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को लेकर स्थानीय रेत कारोबारियों व ग्रामीणों के बीच टक्कराव की स्थिति आए दिन बन रही है। वहीं कुछ लोगों द्वारा इस टकराव को पंचायत चुनाव में मिली हार-जीत का नतीजा कहा जा रहा वही बुधवार की सुवह चार बजे वन अधिकारी को सूचना मिली कि सांख वीट क्रमांक 1374 करलई से दो ट्रेक्टर अवैध रेत भरकर आ रहे है सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी रेंजर रामगोपाल पांडे, वन रक्षक क्रमशः मेहंत रघुवंशी, राजा बाबू, कुलदीप बघेल ने मौक़े पर पहुंचकर विना नंबर के दो ट्रेक्टर पकड़ कर वाहन मालिक  दहलान सिंह रघुवंशी, दान सिंह रघुवंशी के विरुद्ध वन अधिनियम कार्यवाही की एवं ट्रेक्टर को वन चौकी मे अभिरक्षा मे खड़ा करवाया गया.सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों ट्रेक्टरो को अवैध रेत तस्करी करते विगत माह भी पकड़ा गया किन्तु राजनीतिक दवाव के चलते छोड़ दिया गया था।

No comments:

Post a Comment