Breaking

revanchal times new

वन होंगे हरियाली होगी,तभी पृथ्वी पर खुशहाली होगी...



रेवांचल टाइम्स:- मध्यप्रदेश शासन ईको विकास बोर्ड भोपाल मध्यप्रदेश की शालेय विद्यार्थियों के प्रशिक्षण सह जागरूकता हेतु महत्वाकांक्षी योजना "अनुभूति" कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिवस शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी के लगभग 120 विद्यार्थियों के लिए दक्षिण सिवनी वनमण्डल, वन परिक्षेत्र सुकला (अरी) में प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रातः काल 8 बजे विद्यार्थी अपने मार्गदर्शी शिक्षक द्वय अविनाश रावत सर एवम सत्येन्द्र ठाकरे सर के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए।

प्रातः कालीन चाय नाश्ता के उपरांत वन क्षेत्रपाल डीएस उईके के कुशल निर्देशन और वन अमले के उत्कृष्ट सहयोग से विद्यार्थियों हेतु प्रशिक्षण का कार्य आरंभ हुआ। बच्चों के प्रशिक्षण हेतु विशेष तौर पर आमंत्रित मास्टर ट्रेनर शिवानी बघेल एवं विभागीय प्रशिक्षक विश्वकर्मा (वन रक्षक) के मार्गदर्शन में भ्रमण के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के पौधों, वनस्पतियों , वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्धन के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वन क्षेत्र पाल उइके जी के अमूल्य अनुभव का लाभ भी विद्यार्थियों को मिला।

विद्यार्थियों ने वन एवम् वन्य प्राणियों के बारे में अपनी जिज्ञासाएं अभिव्यक्त की , जिनका निराकरण प्रशिक्षकों के द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

वन क्षेत्र भ्रमण के उपरांत विद्यार्थियों के लिए प्रीति भोज की व्यवस्था भी वन विभाग के द्वारा की गई। भोजन उपरांत मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहां विद्यार्थियों हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता क्रियान्वित की गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि भलावी (जनपद पंचायत सदस्य) एवं विशिष्ट अतिथि दिलीप यादव (सरपंच ग्रा.प.अरी)  के द्वारा पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अविनाश रावत सर के द्वारा पेड़ो के महत्व को रेखांकित करती स्व रचित कविता "पेड़ लगाओ,पेड़ लगाओ" का सुमधुर पाठ किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अमले की उपस्थिति सराहनीय रही।

मानव जीवन है खतरे में,

इसमें है हम सबकी समझदारी।

पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे,

पर्यावरण की हम लेंगे जिम्मेदारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new