Breaking

revanchal times new

केरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन संपन्न



रेवांचल टाइम्स:- समग्र शिक्षा अभियान सेकेण्डरी एजुकेशन मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश क्रमांक/समग्र शिक्षा अभि/करि. मेला/2022/11भोपाल दिनांक 5/01/23 के परिपालन में शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल के दिशानिर्देशनुसार एक दिवसीय करियर मेले का आयोजन किया गया।

विदित हो कि कक्षा 9वी से 12वी तक के छात्र/छात्राओं को विषय चयन एवं करियर सम्बंधित जानकारी दी जाना अतिमहत्वपूर्ण है इस हेतु केरियर मेले का आयोजन किया जाना था।उक्त केरियर मेले का उद्देश्य छात्र/छात्राओं को उनकी रुचि,कौशल एवं क्षमतानुसार लक्ष्य निर्धारित करना एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सकल प्रयास करने हेतु प्रेरित करना है।इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय में एक दिवसीय केरियर मेले का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम अतिथि के रूप में विद्यालय में उपस्थित अनुराग सर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गंगेरुआ, नेमीचंद बोपचे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एग्रो कम्पनी,गणेश पटले व्यवसायी(उधमी) अभिषेक बिसेन कम्प्यूटर संचालक गंगेरुआ, हरेंद्र पटले जनपद सदस्य,शीला भालेकर जनपद सदस्य,दिनेश गौतम माध्यमिक शिक्षक व संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल आदि द्वारा माँ सरस्वती के चलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर केरियर मेले का शुभारंभ किया गया। तत्यपश्चात अतिथि के रूप में आये समस्त विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्र/छात्राओं को केरियर मेले के अंतर्गत बताया गया कि शासन स्तर पर करियर मार्गदर्शन हेतु क्या क्या सुविधा उपलब्ध है इसकी जानकारी ICS पोर्टल पर उपलब्ध हैं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर के अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सम्बंधित जानकारी दे कर चाटर्स/पोस्टर्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।विषय विशेषज्ञों द्वारा उधम एवं उधमशीलता का परिचय दे कर बिजनेस स्टार्टअप, लोन,मार्केटिंग,डाक्यूमेंटेशन,कर आदि की जानकारी से बच्चों को अवगत कराया गया।व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ट्रेड/जांबरोल से सम्बंधित जानकारी भी साझा की गई।

उक्त केरियर मेले में विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी पा कर छात्र/छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया एवं बच्चों में कुछ कर गुजरने की ललक देखी गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्र/छात्राओं को स्वल्पाहार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन की घोषणा संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रगट कर किया गया।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन एन आर राणा माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था से मुख्यरूप से यू साहू उच्च.माध्य.शिक्षक, केरियर मार्गदर्शन के संस्था प्रभारी रितेश कुमार एडे,आर दुर्गे,यू एस वट्टी जनशिक्षक गंगेरुआ, आनंद जायसवाल सहित छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post