Breaking

revanchal times new

मंडला - जिला मुख्यालय के बीचों बीच बस स्टैंड में लगा बजबजते कचरों का अंबार ...


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले में स्वच्छता अभियान कागजों तक में ही सिमट के रह गया है, यू तो पूरे जिले में स्वछ भारत अभियान के तहत सफ़ाई अभियान चलाया जाता हैं जिससे स्वच्छता बनी रहे , लेकिन अभी भी जगह जगह कचरो के ढेर देखने को मिल ही जाते है देखा जाये तो शहर के सभी वार्डो के गली के चौराहों में लोगों के द्वारा कचरा फेका जा रहा है ,जिससे गंदगी तो फैल ही रही है साथ ही बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी रहती हैं , वही बस स्टैंड में भी कचरे का अंबार लगा हुआ है जिसकी सफ़ाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है  जिसको नगर पालिका अनदेखा करती नजर आ रही हैं वही बस स्टैंड में पुरानी बसें पिछले कई दिनों से बेतरतीब तरीको से खड़ी सड़ रही हैं जिस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है और उनकी आड़ में शराबियो का अड्डा बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post