BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बजरंगी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 10, 2023

बजरंगी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

  




हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान के साथ ही मंगल ग्रह को भी समर्पित है. कहते हैं कि जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल भारी है उसे मंगलवार के दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन अवश्य करना चाहिए. इससे मंगल की स्थिति बेहतर होती है और कार्यों में भी सफलता मिलती है. लेकिन इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मंगलवार के दिन की गई गलतियां आपको जीवनभर पछताने के लिए मजबूर कर सकती हैं. इसलिए इस दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए.
मांसाहार और शराब का सेवन न करें

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है और इस दिन भूलकर भी शराब या चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे पवन पुत्र हनुमान रूष्ट हो जाते हैं और आपके परिवार व जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
बाल व नाखून न काटे

मंगलवार के दिन बाल कटवाना, शेविंग कराना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन ये काम करने से धन और बुद्धि दोनों की कमी होती है. शास्त्रों के मुताबिक मंगलवार के दिन बाल काटने से उम्र 8 महीने कम हो जाती है.
धारदार चीजें खरीदने से बचें

मंगलवार के दिन गलती से भी धारदार चीजें जैसे कि चाकू, कैंची या कांटा आदि नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से घर-परिवार में कलेश बढ़ता है.
काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ

वैसे तो किसी पूजा या शुभ कार्य में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. लेकिन मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि का प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि शनि और मंगल का संयोग बेहद ही कष्टकारी होता है. मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनना और दान करना शुभ होता है.
निवेश या लेन-देन न करें

मंगलवार के दिन किसी भी काम में निवेश नहीं करना चाहिए. इससे कार्य में असफलता मिलती है. इस दिन को किसी को न उधार दें और न ही किसी से उधार लें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.

दैनिक रेवांचल इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment