Breaking

revanchal times new

ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन सचिव एवं रोजगार सहायक के खिलाफ


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के नैनपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामपुरी में पिछले 1 महीने से लगातार चल रहे केस रोजगार सहायक एवं सचिव के खिलाफ जोकि 1 साल पूर्व मृत महिला के नाम से लगातार मनरेगा योजना के तहत राशि निकाले जाने पर और ऐसे कई प्रकार के भ्रष्टाचार को लेकर  ज्ञापन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई इस संदर्भ में ज्ञापन तहसीलदार मैडम को दिया जा चुका है 181 में भी कॉल किया गया थाना बम्हनी बंजर में भी ज्ञापन दिया गया पर कहीं से कुछ कार्यवाही नहीं की जा रही है इसलिए आज राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा की टीम द्वारा कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया जहां राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित मरावी भी मौजूद रहे अमित मरावी ने कहा एक तरफ से हमारे शिवराज मामा कहते हैं कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए परंतु उन्हीं के नीचे के पदाधिकारी लगातार भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए अमित मरावी ने कहा 10 दिनों के अंदर अगर प्रशासनिक   तौर- तरीके से ग्राम पंचायत रामपुरी के रोजगार सहायक एवं सचिव के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती उनको निलंबित नहीं किया जाता तो हमारी राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा सर्व समाजिक संगठन एक उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी जिस हेतू केवल प्रशासन जवाब दे होगा ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के निम्न साथी मौजूद रहे -राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित मरावी, कमलेश कुशराम जिला सदस्यता प्रभारी , नीरज टंडिया जिला सदस्य,संदीप मरावी मीडिया प्रभारी निलेश मरावी ब्लॉक सदस्य नैनपुर, शिवलाल उइके ब्लॉक सचिव सदस्य नैनपुर,गायत्री कुमरे नारी प्रकोष्ठ सदस्यता प्रभारी,गंगोत्री सिरसाम,उर्मिला वरकड़े सक्रिय सदस्य  राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new