BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क के उड़े परखच्चे,चलना हुआ दुश्वार भ्रष्टाचार निगल गई प्रधानमंत्री योजना की सड़क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 5, 2023

सड़क के उड़े परखच्चे,चलना हुआ दुश्वार भ्रष्टाचार निगल गई प्रधानमंत्री योजना की सड़क

 



दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी बजाग- वन ग्राम चांडा से धुरकुटा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री योजना की सडक कुछ ही सालो मे भ्रस्टाचार की भेट चढ़ गई भारी वाहनों की आवाजाही से कम समय मे पुरी सडक ही उधड़ गई है लगभग छह् वर्षो पूर्व निर्मित इस मार्ग के निर्माण मे जमकर कोताही वरती गई नतीजतन आज यहा  सड़क मे डामर का नामो निशान तक मिट गया इस मार्ग को देखने मे लगता नहीं है की यहां कभी पक्की सडक का निर्माण भी हुआ था।आदिवासी अंचल  के निर्माण कार्यो मे किस कदर भ्रस्टाचार किया जाता है यह सडक उसकी वानगी मात्र हैं वन ग्राम चांडा जो की वेगाचक का केंद्र विन्दु है जबकि  यहां आये दिन बड़े अधिकारियो से लेकर जनप्रतिनिधियों का आना जाना वना रहता है पर ताज्जुव की वात यह है की इस खस्ता हाल मार्ग पर किसी ने गौर नहीं किया ,सडक पर गिट्टिया उखड़ चुकी है जिससे रहगीरो को चलना मुश्किल हो रहा हैं साथ ही इस गढ्ढे नुमा सडक पर  बाइक सवार अनियंत्रित  होकर कब दुर्घटना का शिकार हो जाये  पता  नहीं, उखड़े हुए मार्ग पर  राहगीरो का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा हैं चांडा से धुरकुटा का सफऱ लगभग 12 किमी का है और इस दूरी को तय करने मे वाहन चालकों को मिनटो का सफर घंटो मे तय करना पड़ता हैं आदिवासी बाहुल्य वेगाचक वन ग्राम की आवादी का सफऱ इस मार्ग पर वेहद तकलीफो भरा हैं लोगो ने प्रसाशन से जल्द ही सडक सुधार की मांग की है।

No comments:

Post a Comment