Breaking

revanchal times new

उपार्जन केन्द्र मलारा का निरीक्षण

 




 

मंडला 5 जनवरी 2023

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपार्जन केन्द्र मलारा का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदी प्रक्रिया तथा गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपार्जन में गुणवत्ता के मानकों का पालन करें। उपार्जन से पूर्व धान की समुचित सफाई भी कराएं। धान की तौल में सावधानी बरतें। परिवहन के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने उपार्जित धान को परिवहन के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बारिश को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। श्रीमती सिंह ने उपार्जन केन्द्र में उपस्थित किसानों से स्लॉट बुकिंग, उपार्जन प्रक्रिया आदि के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new