BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में लिया मतदान प्रक्रिया का जायजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 5, 2023

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में लिया मतदान प्रक्रिया का जायजा

 



 

मण्डला 5 जनवरी 2023

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत 5 जनवरी को किए गए मतदान का जायजा लिया। उन्होंने नवीन माध्यमिक शाला धौरगांव एवं जनपद प्राथमिक शाला धौरगांव में बनाए गए मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा मतदान कर्मियों से मतदाताओं की जानकारी, उपस्थित स्टॉफ, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त मतदान प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। उन्होंने मतगणना तथा सामग्री वापसी के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

            पंचायत उप निर्वाचन के तहत सरपंच के एक तथा पंच के 13 पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। पंच पद की मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। सरपंच पद की मतगणना 9 जनवरी को जनपद पंचायत मंडला में की जाएगी।

No comments:

Post a Comment