Breaking

revanchal times new

गांव–गांव पहुंच रही भाजपा जनसंवाद यात्रा केंद्र और राज्य की योजनाओं के माध्यम से जनसेवा ही हमारा लक्ष्य: शैलेंद्र रघुवंशी





दैनिक रेवांचल टाइम्स - चौरई भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी के संयोजन में आयोजित जनसंवाद यात्रा दूसरे दिन भी विभिन्न ग्रामों तक पहुंची। मंगलवार को यह यात्रा समसवाड़ा,सर्रा,घोड़ावाडी,सुरजना, सलकनी, बिलंदा पहुंची। इस दौरान प्रत्येक ग्राम में लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राही कन्याओं का पूजन, पीएम आवास के हितग्राहियों का पौधा देकर सम्मान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और वरिष्ठ ग्रामीणों का सम्मान भी किया गया। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि केंद और राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसेवा ही हर भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है। इसी पवित्र भाव के साथ हम सब भाजपा के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।  इस यात्रा का शुभारंभ सोमवार को सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, की विशेष उपस्थिति में कपुरदा से हुआ और 25 जनवरी तक यह यात्रा चौरई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों तक पहुंचेगी। दूसरे दिन की यात्रा में यात्रा प्रभारी दीपक किशोर तिवारी,रेखन पटेल, बिस्सु पटेल,जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, श्याम सिंह ठाकुर, मनमोहन शर्मा, रामदास पटेल,प्रदीप शर्मा,बंटी जैन, अनिल पटेल, सारंग पटेल, हरवन पटेल,विजेंद्र ठाकुर, जितेंद्र पटेल, सचिन पटेल, रजनीश गौतम,श्यामसुंदर शुक्ला,प्रिंस शुक्ला,सुरेश बैस,रामनरेश रघुवंशी,चेतन पटेल, मयंक पटेल,गोपाल पटेल, शंकर रघुवंशी,बंटी पटेल,नयन रघुवंशी,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post