Breaking

revanchal times new

अगर आप भी खाते हैं ज्यादा मीठा तो हो जाएं सतर्क, दिमाग पर होता है ऐसा असर, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा



बहुत से लोगों को मीठा खाने का बहुत शौक होता है। लेकिन क्या आपने कभी इस बात को महसूस किया है कि कोई भी मीठी चीज खाने के बाद आपको आलस आने लगता है। एक शोध में पता चला कि ज्यादा मीठा खाने के बाद हमारे शरीर पर चीनी यानी शुगर क्रैश का असर दिखने लगता है, जिससे हमारे दिमाग के कार्य करने की क्षमता धीमी हो जाती है। इस स्टडी में शामिल प्रतिभागियों ने प्रमाणित किया कि ग्लूकोज या टेबल शुगर का सेवन करने के बाद उनका ध्यान और प्रतिक्रिया का समय घट गया, उन लोगों की तुलना में जिन्होंने फ्रूकटोज यानी फ्रूट शुगर या आर्टिफिशल स्वीटनर सूक्रालोज का सेवन किया।

शूगर कोमा
कुछ समय पहले इस पर एक स्टडी हुई थी। इसमें न्यूजीलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो के लेक्चरर मेई पेंग ने कहा था, 'हमारी स्टडी इस बात की ओर इशारा करती है कि शुगर कोमा जिसका संबंध ग्लूकोज से है एक ऐसी घटना है जो हकीकत में होती है। इस अवस्था में ग्लूकोज, जिसमें चीनी की ज्यादा मात्रा होती है का सेवन करने के बाद उस व्यक्ति का अटेंशन यानी सतर्कता घटने लगती है। खासतौर पर इस स्टडी में इस बात की ओर फोकस किया गया कि चीनी के सेवन के बाद हमारे मस्तिष्क के काम करने की प्रवृत्ति में किस तरह का बदलाव होता है।'

मोटापा बढ़ाती है
अनाज के मुकाबले चीनी 5 गुना ज्यादा तेजी से फैट में बदल जाती है और आपको मोटा बना देती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जब आप चीनी खाते हैं तो मतलब आप अपनी मोटापे वाली कोशिकाओं को खाना खिलाते हैं।

ज्यादा चीनी खाने से डिप्रेशन हो सकता है
कम मात्रा में हो तो चीनी सेरोटोनिन नाम के हार्मोंस को बढ़ाती है। यह आपके मिजाज को खुशनुमा बनाता है, लेकिन ज्यादा चीनी का इस्तेमाल आपको डिप्रेशन में डालता है और एंग्जायटी यानी घबराहट होती है।

याद्दाश्त कमजोर कर देती है
चीनी के अधिक इस्तेमाल का असर याद्दाश्त पर भी पड़ता है। एक स्टडी के मुताबिक हाई ब्लड शुगर वाले लोग याद्दाश्त के मामले में उन लोगों के मुकाबले पीछे थे जिनका ब्लड शुगर कम था।

Post a Comment

Previous Post Next Post