BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बम्हनी नगर के वार्डो में नहीं पहुंच रहे डोर टू डोर कचरा वाहन घरों में रखे डस्टबिन में ही सड़ रहा कचरा, नगर परिषद का ध्यान नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 6, 2023

बम्हनी नगर के वार्डो में नहीं पहुंच रहे डोर टू डोर कचरा वाहन घरों में रखे डस्टबिन में ही सड़ रहा कचरा, नगर परिषद का ध्यान नहीं






रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली बम्हनी नगर परिषद में इन दिनों साफ सफाई व्यवस्था ध्वस्त होती जा नजर आ रही है। नगर के वार्डो में नियमित कचरे का उठाव तक नहीं हो रहा। डोर टू डोर कचरा वाहन नियमित समय मे नहीं पहुंच पा रही है। इस वजह से लोगो के घरो में डस्टबिन में कचरा सड़ रहा है। इसके कारण रहवासियो को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर नगर के सार्वजनिक और मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों में जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालांकि यह स्थिति नगर पालिका के अधिकारियों से भी छिपी हुई नहीं है। लेकिन इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बम्हनी बंजर नगर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके कारण वार्डो और बाजारों के साथ साथ चौक चौराहों पर कूड़े के ढेर बढ़ने लगे हैं। नपा की गाड़ियां भी वार्ड एवं चौराहों व बाजारों में भी डोर.टू. डोर कचरा कलेक्शन के लिए नियमित समय मे नहीं आ रही हैं। इस वजह से वार्ड वासियों में नगर पालिका के प्रति रोष देखा जा रहा है। इतना ही नहीं वार्डो की नालियां तक की सफाई नहीं की जा रही है। बता दें कि नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका के पास सफाई कर्मचारी होने के साथ डोर डू डोर कचरा लेने के साथ उक्त कचरे को ट्रंचिंग ग्राउंड पर ले जाने के लिए डोर-टू-डोर वाहन, ट्रैक्टर जैसे वाहन हैं। इसके बावजूद सीजन में नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है।


नगर में लाखों खर्च के बाद भी सफाई नहीं


नगर की साफसफाई पर नगर परिषद के द्वारा लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी गली मोहल्लों में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही नगर के शासकीय स्कूलों के ग्राउंड में कांच की बोतल से लेकर हर तरह की गंदगी पढ़ी हुई रहती है जिससे विद्यार्थियों को कांच के टुकड़ों से आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है नगर परिषद द्वारा इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। बम्हनी नगर के ढेको रोड ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा होने की वजह से आसपास के वार्ड में रहने वाले लोग बदबू की वजह से परेशान हैं। साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर कचरा होने की वजह से आने जाने वाले विद्यार्थी एवं नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता के नाम पर लाल,नीला ,पिला,डस्टबिन एवं सड़क और नालियों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए महज खानापूर्ति की जाती है। कई बार नपा अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हुई।


सप्ताह में 5 दिन कचरा वाहन


शनिवार के दिन बाजार चौराहा व रोड में फैली गंदगी की  नही की जाती कोई सफाई वार्डो में छह दिन की जगह 5  दिन वाहन पहुंच रहे है। उनका भी टाइम निश्चित नहीं है नगर के लोगो का कहना है कि रविवार व शनिवार को अवकाश रखा जाता है। नियमित वाहन नहीं पहुंचने के कारण सभी रहवासी घर में ही डस्टबिन कचरा रखने मजबूर हो रहे है। इसके कारण लोगो का कहना है कि डोर टू डोर कचरा वाहन सुबह 6 बजे से गुजरते है। लोगों को कहना कि ठंड की वजह से सुबह जल्दी नहीं उठ पाते व लोगों का यह भी कहना है कि करीब 9 बजे तक नगर के वाडो व डोर टू डोर घरो से कचरा कलेक्ट करे ।

No comments:

Post a Comment