BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हर परेशानी दूर करेंगे सोमवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 9, 2023

हर परेशानी दूर करेंगे सोमवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

  



दैनिक रेवांचल टाइम्स:धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. कहते हैं कि अगर भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं. सोमवार के दिन पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है. इसके अलावा सोमवार के​ दिन कुछ उपाय अपनाने से भक्तों को भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा.
सोमवार के उपायअगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर तिल और जौ अवश्य अर्पित करें. कहते हैं कि ऐसा करने से भक्तों को सभी प्रकार के पापों से ​मुक्ति मिलती है.
इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा और आंक्ये का फूल, दूध और गंगाजल अर्पित करें. यह उपाय करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.
यदि कोई व्यक्ति गरीबी या दरिद्रता से जूझ रहा है तो उसे सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके साथ ही ‘दारिद्रदहन स्रोत’ का पाठ करना चाहिए. इससे गरीबी से छुटकारा मिलता है.
अगर आपकी कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए सोमवार के दिन 21 बेलपत्र लेकर आएं और उन पर ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. लेकिन ध्यान रखें कि ओम नम: शिवाय लिखने के लिए चंदन का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नंदी भगवान शिव का वाहन है और उन्हें अतिप्रिय है. इसलिए अगर आप सोमवार के दिन नंदी बैल को घास खिलाते हैं तो इसे अच्छा माना जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि आती हैं और शांति का माहौल बना रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment