रेवांचल टाईम्स - मंडला एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मोहन मरूआ जो अधिकारियों के खास बने हुए है आज भी कांजी हाउस के सरकारी भवन में अपना कब्जा जमाए हुए है, वही किसानों की फसलों को आवारा मवेशी चौपट कर रहे है जिसके कारण किसान परेशान है उसके बाद भी यहां पदस्थ सीएमओ कुम्हरे के द्वारा कांजी हाउस खाली न कराना इस बात को उजागर करता है कि इस कर्मचारी के चलते इनकी जेब गर्म हो रही है जिसके कारण ये इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही कर रहे है लगातार खबरो के प्रकाशन के बाद भी इनका हाथ पे हाथ धरे बैठा रहना सब मिली भगत को उजागर कर रहा है । लगतार नगरीय क्षेत्र के किसान परेशान है और उनकी सममस्या भी इनको नही दिख रही है और किसानों का गुस्सा अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर देखने को मिल रहा है उसके बाद भी अधिकारी के द्वारा कांजी हाउस खाली नही कराया जा रहा है जबकि इस बात की जानकारी सीएमओ कुम्हरे को भी है कि किसानों के द्वारा कांजी हाउस में मवेशी बंद किये जाते है मगर यहां पदस्थ कर्मचारी के द्वारा छोड़ दिया जाता है उनके परिवार के लोगो को गोबर की बबदू आती है उसके बाद भी कार्यवाही क्यो नही कर रहे है । एक कर्मचारी के ऊपर इतनी कृपा बनाये रखना इस बात को उजागर करता है कि यह यहां पदस्थ अधिकारियों के जेब भरने में पूरा योगदान दे रहे है जब तो इनके ऊपर कोई कार्यवाही नही हो रही है। नगर के किसानों ने जल्द ही कार्यवाही की मांग करते हुए कांजी हाउस खाली कराकर किसी और को यहां देख रेख के लिए रखे जाने की मांग की है ।
कांजी हाउस में आज भी कब्जा बरकरार अधिकारियों के खास होने का मिल रहा पूरा फायदा....
bydigital bharat
-
0
