BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन परीक्षेत्र अधिकारी मयंक पांडे की एफ आई आर की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा वन कर्मचारी संघ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 21, 2023

वन परीक्षेत्र अधिकारी मयंक पांडे की एफ आई आर की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा वन कर्मचारी संघ





दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत विकास खंड अमरपुर मे पदस्थ वन परीक्षेत्र अधिकारी मयंक पांडे पर जातिगत भेदभाव और सार्वजनिक तौर पर अभद्र भाषा का उपयोग और बेइज्जती करने का आरोप लगाते हुए उनके ही बीट गार्ड गंगाराम मरावी ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है आवेदक ने अधिकारी पर जातिगत टिप्पणी करने और प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं गंगाराम मरावी पिता स्वर्गीय दुकालू सिंह मरावी वनरक्षक वन परिसर भानपुर विकास खंड अमरपुर जिला डिंडोरी में पदस्थ हूं दिनांक 16 जनवरी 2023 को ग्राम सिधौली कक्ष क्रमांक 285 वन परीक्षेत्र अमरपुर का अनुभूति का द्वितीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम के उपरांत वन परीक्षेत्र अधिकारी मयंक पांडे द्वारा सभी कर्मचारियों को एकत्रित कर दूसरे दिन से वानिकी कार्यक्रम कराने को निर्देश किया गया उसी दौरान मुझे वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों के समक्ष सर्वजनिक रुप से अभद्र गाली गलौज कर मुझे अपमानित करते रहे सभी कर्मचारियों को उंगली दिखा कर कहा कि अब सभी से गाली गलौज कर कर ही बात करूंगा जैसा पहले की रेंजर बात करते रहे मैं भी करूंगा इस तरह से सभी स्टाफ के सामने चुपचाप सर सर करता रहा लेकिन अनावेदक ने गाली गलौज करना जारी रखा वैसे तो वन परीक्षेत्र अधिकारी मयंक पांडे जब से अमरपुर में पदस्थ हुए हैं अपने व्यवहार को लेकर लोगों की चर्चा में बने हुए हैं यहां की अनावेदक जब से अमरपुर परी क्षेत्र में पदस्थ हुए हैं सभी आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हैं उक्त घटना के समय धनीराम धुर्वे वनपाल परिक्षेत्र सहायक इंद्र सिंह मार्को वनरक्षक किशन धुर्वे वनरक्षक माधव मरावी वनरक्षक रमेश सिंह धुर्वे वनरक्षक जयसिंह धूमकेती वनरक्षक सुनील कोरी वनरक्षक दीप कुमार सोनवानी वनरक्षक हीरा सिंह सरोते वनरक्षक शिव कुमार मरावी वनरक्षक पंकज साहू वनरक्षक अनिरुद्ध पांडे वनरक्षक आदि मेरे साथी कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहे जिन्होंने देखा और सुना है वन परीक्षेत्र अधिकारी मयंक पांडे का व्यवहार कर्मचारी स्टाफ के साथ ठीक नहीं है यहां कि मैं उक्त घटना के बाद से मानसिक रूप से प्रताड़ित सार्वजनिक रूप से अपमानित करना तथा जातिगत अपमानित करने के कारण मुझे बहुत ठेस पहुंची है अतः आरोपित अधिकारी के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दंडात्मक कार्यवाही चाहता हूं जिसकी शिकायत लेकर हम वन कर्मचारी संघ कोतवाली पहुंचे है

No comments:

Post a Comment