Breaking

revanchal times new

रेत का अवैध परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, हुई कार्रवाई...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में अवैध रेत का कारोबार इस समय चरम सीमा पर है बिना रायल्टी के रेत का परिवहन और बिक्री जोरों पर है जिसमें टिकरिया पुलिस ने अवैध कारोबारियों त्थ लगाम कसने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए  आरोपी श्यामलाल पिता केहर सिंह परते उम्र34  को  अवैध रूप से ट्रक चालक को एवं ट्रक मालिक मो . ताहिर साकिन उदयपुर के खिलाफ अवैध रेत परिवहन करने पर मामला पंजीबद्ध किया  तथा आरोपी शम्भू पिता  जगदीश वरकड़े उम्र 28 वर्ष  तथा  साकिन टिकरिया से स्वराज ट्रेक्टर ट्राली पर अवैध रेत परिवहन करते पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़ा गया तथा पुलिस की जांच में पाया गया की ट्रेक्टर ट्राली मालिक  उजियार आर्मो है पुलिस प्रशासन द्वारा खनिज अधियम  2006  के अंतर्गत कारवाई की गई और मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया,  और आरोपी दीपक पिता सरवन पटेल जाति लोधी  उम्र 24 साकिन सांई कालोनी नारायणगंज के कब्जे से ट्रेक्टर क्र. एमपी 20 एन. ए   6642 में अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने से वाहन मालिक और चालाक पर कार्रवाई की गई तथा मामला पंजीबद्ध किया गया, पुलिस प्रशासन की लगातार अवैध रेत के कारोबार को लेकर की जा रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post