Breaking

revanchal times new

पंचकल्याणक महोत्सव का दूसरा दिन भगवान रिषभ देव का मंगल जन्मोत्सव मनाया गया




 इंद्रो ने उत्सव मनाया की रत्नों की बर्षा कुबेर ने खजाना लुटाया

भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

आज कलेक्टर एवं एस पी, ए डी एम ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया

 

रेवांचल टाईम्स -चौरई नगर में सम्पन्न हो रहे भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के द्वतीय दिवस भगवान ऋषभ देव का जन्मकल्याणक बहुत ही धूमधाम से मनाया गया सौधर्म इंद्र के सभी इंद्रो एवम नगरवासियो के साथ उत्सव मनाया कुबेर इंद्र ने असंख्य रत्नों सोना चांदी आदि की बर्षा की भगवान के जन्मोत्सव पर सभी नगरवासियों को सोंठ के लड्डू का वितरण किया गया सुबह 6 बजे से जन्मोत्सव का पूजन पाठ अभिषेक पूजा हवन आदि सभी विधियों को पंडित समूह ने प पवन दिवान के निर्देशन में पूर्ण की 9 बज कर 35 मिनिट पर आचार्य श्री के सुबह के प्रवचन हुए आपने कहा कि जन्म तो सभी प्राणी लेते है पर मनुष्य ही एक ऐसी योनि है जो अपने कर्मो से नर से नारायण की राह पर चल कर अपना जीवन सार्थक कर सकता है भगवान के जन्मकल्याणक की महिमा का भी भाव पूर्ण अर्थो में कथानक के साथ समझाया  आपने कहा कि जंहा हिंसा हो वँहा धर्म कैसे होगा धर्म में विवाद नहीं है और विसंवाद में धर्म कंहा।आचार्य श्री ने समस्त नगर चौरई वासियों के भाग्य एवम पूण्य की सराहना की। करीब तीन बजे से जन्मकल्याणक का भव्य जुलूस नगर भृमण में निकला जिसमें हाथी पर सौधर्म इंद्र एवम मण्डलेश्वर परिवार के साथ घोड़ा गाड़ियों में पूरी इंद्र सभा आसीन हो बेंड बजे शेला मण्डली डीजे के साथ समस्त नर नारी शोभा यात्रा में शामिल हुए करीब 4 बजे जुलूस वापिस नाचते गाते वापिस आया

आज आचार्य श्री विशुद सागर जी एवम मुनि संघ का आशीर्वाद ग्रहण करने जिले की कलेक्टर शीतला पतले एस पी विवेक वर्मा ए डी एम ओम प्रकाश सनोडिया ए एस पी संजीव उइके एस डी ओ पी प्रीतम वालरे नगर निरीक्षक शशि वर्मा तहसीलदार कुणाल राउत अन्य प्रसानिक अधिकारी गणों का भी आगमन हुआ सभी के आशीर्वाद ग्रहण कर मुख्य पण्डाल में पहुंच कर वेदी के दर्शन किये साथ मे सम्पूर्ण जंनकारी हसील की अधिनस्तो को आवश्यक निर्देश दिए पंचकल्याणक समिति द्वारा सभी अथितियों को पंचकल्याणक महोत्सव के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया।इस अवसर पर पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष नीरज जैन मनोज जैन संजय जैन अमित जैन आशीष जैन नगर के पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सेन, भूजेंद्र शर्मा, धीरज खंडेलवाल, संदीप शर्मा,श्याम चौरसिया,गजानंद सोनी,मनोज साहू विनोद पाल दीपक साहू  के साथ जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post