दैनिक रेवांचल टाइम्स - केंद्रीय ग्राम इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के एक वायरल वीडियो में मंडला कांग्रेस को आंदोलित कर दिया है। वायरल वीडियो में फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के साथ-साथ निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के बारे में अपशब्द कहते नज़र आ रहे हैं। इसी वायरल वीडियो के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरी और मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस ने उनके घर का घेराव भी किया। कांग्रेस ने मंत्री के बयान का पुरजोर विरोध किया और कोतवाली पहुंचकर मंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने आवेदन भी दिया। डॉक्टर अशोक मर्सकोले अपने साथी विधायक नारायण पट्टा, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी व अन्य कांग्रेसियों के साथ मंत्री के बंगले में प्रवेश करने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनको रोका। कांग्रेस का कहना है कि फग्गन सिंह कुलस्ते 3 दशक से अधिक समय से राजनीति कर रहे। लंबे समय से लोकसभा व राज्यसभा के सांसद रहने के साथ-साथ केंद्र में मंत्री होने के बावजूद उन्होंने जो अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है कांग्रेस का पुरजोर विरोध करती है। मंत्री ने अपने वायरल वीडियो में कहा था कि एक भी किसान की कर्ज माफी नहीं हुई जबकि विधानसभा के पटल पर भाजपा सरकार ने स्वीकार कर चुकी है कि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों की कर्ज माफी हुई है। जब तक फग्गन सिंह कुलस्ते अपने ब्यान के लिए माफ़ी नहीं मांगते तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Monday, January 16, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मंडला विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन ओर की नारे बाजी .....
मंडला विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन ओर की नारे बाजी .....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment