Breaking

revanchal times new

मोबाइल पर बिताते हैं ज्यादा वक्त तो उम्र से पहले दिखने लगेंगे बूढे! शरीर की त्वचा पर होता है ऐसा असर



आजकल लोगों को स्मार्टफोन की लत लग गई है। मोबाइल हमारे बहुत से काम आसान कर देता है लेकिन अब लोग हर वक्त मोबाइल पर ही चिपके रहते हैं। ऐसे में मोबाइल के बहुत से साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। लोग स्मार्टफोन, मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल पहले की तुलना में कई गुना ज्‍यादा कर र‍हे है। जहां मोबाइल के फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हैं। यह आपकी सेहत के लिए भी घातक साबित हो सकता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हो चुका है कि मोबाइल से आंखों पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल आपकी स्किन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

स्किन पर पड़ता है बुरा प्रभाव
बता दें कि मोबाइल के साइड इफेक्ट्स के रूप में हम ये सुनते आए थे कि इसके अत्‍यधिक प्रयोग से आंखों से पानी आना, सिर में दर्द, बैक पेन आदि की पेरशानी बढ़ती है। लेकिन क्श्स आपको पता है कि मोबाइल आपकी स्किन के लिए भी हानिकारक है। रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल से निकलने वाली ब्‍लू लाइट से चेहरे पर पिगमेंटेशन, एजिंग जैसी कई समस्‍याएं तेजी से बढ़ने लगतीं हैं।

मोबाइल से निकलने वाली ब्‍लू लाइट्स बहुत हानिकारक
एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्‍मार्टफोन, टैबलेट, टीवी, एलसीडी स्‍क्रीन, एलइडी बल्‍ब आदि से निकलने वाली ब्‍लू लाइट्स अथवा हाई एनर्जी विजिबल लाइट्स में हाई फ्रिक्‍वेंसी होती है और शॉटवेव लेंथ लाइट्स में वायलेटध् ब्‍लू रेज निकलते हैं। ये स्किन पर पिग्‍मेंटेशन, टैनिंग और एजिंग का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं नए स्‍मार्टफोन्‍स में ब्‍लू लाइट की फ्रिक्‍वेंसी ज्यादा होती है, जिससे बॉडी सेल्‍स का फोटो सेंसिटिविटी भी बढ़ जाता है।

उम्र से पहले लगने लगेंगे बूढे
त्‍वचा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप तीन घंटे लगातार इस ब्‍लू लाइट के सामने एक्‍सपोस्‍ड रहते हैं तो इसका असर उतना ही है जितना कि बिना किसी सनस्‍क्रीन का प्रयोग किए लगातार एक घंटे धूप में खड़े रहना। यह स्किन के नेचुरल एजिंग स्‍पीड को बढ़ा देता है और उम्र से पहले ही चेहरे पर रिंकल आने लगते हैं। ऐसे में आप उम्र से पहले ही बूढ़े लगने लगेंगे। साथ ही यह स्किन कॉलिजन को डैमेज कर देता है, जिससे चेहरे पर हाइपरपिग्‍मेंटेशन की समस्‍या शुरू हो जाती है।

बचने के उपाय
अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि पर ब्‍लू लाइट शील्‍ड लगाएं। इसके अलावा मोबाइल में डार्क मोड या नाइट मोड का अधिक प्रयोग करें। जिंक ऑक्‍साइड और टिटेनियम डाई ऑक्‍साइड वाले सनस्‍क्रीन का घर में भी प्रयोग करें। स्किन केयर रुटीन में गाजर के बीज के तेल का प्रयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post