दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झिगराघाट के ग्राम खामटीपुर में पी एच ई के ठेकेदार के सुपरवाइजर को ग्रामीणों ने बनाया बंधक नल जल योजना में बरती गई लापरवाही के चलते ग्रामीणों में देखा गया काफी आक्रोश, ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन के सामने पाईप उखड़ी हुई है जिसको ठेकेदार के द्वारा जमीन में नहीं गढ़ाया गया जिससे बच्चे टकराकर गिर रहे हैं छोटे छोटे चोटिल हो रहे हैं इसको देखते हुए ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला,और जब पी एच ची विभाग के ठेकेदार के सुपरवाइजर ने ग्राम में आकर काम शुरू करवाना चाहा तो ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उन्होंने कहा कि बरसों से अधूरा काम पड़ा हुआ है जिसकी वजह से ग्राम में पानी की व्यवस्था अवरुद्ध हो रहा है, फिर मीडिया ने हस्तक्षेप करके बंधक ठेकेदार के सुपरवाइजर को छुड़ाया,
नल जल योजना के ठेकेदार के सुपरवाइजर को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
bydigital bharat
-
0
