Breaking

revanchal times new

दोस्तों साथ चटपटे मोमोज़ खाने हैं पसंद तो आज जान लें इसके नुकसान, फिर कभी नहीं करेंगे ऐसी गलती



मोमोज़ एक ऐसी चीज है जिसे खाना लगभग सभी को बेहद पसंद होता है। मोमो वेज, नॉनवेज और पनीर के आते हैं, इसके साथ मिलने वाली लाल चटनी भी लोगों को बेहद पसंद आती है। यकीन है कि इतना सुनते ही आपके मुंह में तो पानी आ गया होगा। वहीं ऐसा ही कुछ उन लोगों के साथ होता है जो सड़क किनारे चलते हैं और उन्हें मोमो दिख जाते हैं। वे तो बस इसे देखते ही टूट पड़ते हैं, लेकिन बता दें कि ये चटपटे से दिखने वाले मोमो के काफी नुकसान होते हैं।


मैदा करती है नुकसान
मौदा में एजोडीकार्बोनामाइड बेंडोइल पेरोक्साइड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं मोमोज़ को सॉफ्ट करने के लिए ये लोग पेरोक्साइड भी डाल देते हैं। जो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर में काफी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।


नॉनवेज मोमो का खतरा
नॉनवेज मोमो काफी खतरनाक होते हैं। नॉनवेज में चिकन का इस्तेमाल होता है। जिसकी क्वावविटी वे एक दम खराब रखते हैं। जिस वजह से ये टेस्टी तो लगते हैं, लेकिन ये हेल्थ को बेकार कर देते हैं।


मोमो की लाल चटनी भी है खतरनाक
बता दें कि मोमो की लाल चटनी भी बेहद खतरनाक होती है। इसमें अधिक मात्रा में लाला रंग और अधिक मिर्च भी डाली जाती है। जो पेट को काट देती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post