BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवक की नृशंस हत्या : चाकुओं से गोदकर उतार दिया मौत के घाट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 6, 2023

युवक की नृशंस हत्या : चाकुओं से गोदकर उतार दिया मौत के घाट



जबलपुर। । बीटीआइ कालोनी बरेला निवासी ओम झारिया (18) की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव शुक्रवार सुबह बीटीआइ कालोनी मैदान में औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी ग्रामीण व एफएसएल अधिकारी ने भी घटनास्थल की जांच की। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। हत्या की एफआइआर दर्ज कर पुलिस अज्ञात आरोपितों की तलाश कर रही है। बरेला पुलिस ने बताया कि आेम झारिया पिता गोपाल झारिया मजदूरी करता था। गुरुवार को शाम करीब सात बजे वह घर से निकला था। रात करीब आठ बजे तक वह बीटीआइ मैदान में देखा गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह मैदान में ही उसका शव मिला। घटनास्थल की जांच से पता चला कि चाकू से हमला कर ओम की हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकू के हमले के कई निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

कुछ युवकों के साथ देखा गया था-



पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात ओम कुछ युवकों के साथ बीटीआइ मैदान में देखा गया था। संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपितों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओम नशेड़ी प्रवृत्ति का था। वह रात भर घर नहीं पहुंचा तो घर वाले यही सोचते रहे कि नशे की हालत में कहीं पड़ा होगा। नशे का असर कम होने पर स्वयं घर लौट आएगा।

No comments:

Post a Comment