BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धर्मांतरित जनजाति लोगों का आरक्षण समाप्त हो.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 24, 2023

धर्मांतरित जनजाति लोगों का आरक्षण समाप्त हो..


दैनिक रेवांचल टाइम्स  - जनजाति गर्जना डीलिस्टिंग महारैली को लेकर चर्चा, में विमर्श कर आगामी कार्य योजना बनाई गई। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत सह संयोजक, सोहन सिंह सदस्य, डॉ मुकेश तिलगाम , जिला संयोजक, नीरज मरकाम ने प्रेस वार्ता करते हुए मंच की 1 सूत्री मांग की बात रखी। जिसके लिए मंच ने  देश में पंच से लेकर सांसद तक समर्थन एवम् संपर्क कर उन्हें अवगत कराया । देश के लगभग 208 जिलों में रैली एवं सम्मेलन के माध्यम से यह बात करता आ रहा है । आगामी 10 फरवरी 2023 को जनजाति सुरक्षा मंच भोपाल के दशहरा मैदान में विशाल डीलिस्टिंग गर्जना महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक लाख  जनजाति लोगों को एकत्र कर सरकार को यह बताना चाहता  है कि हमारी मांग को माना जाए और जो व्यवस्था अनुच्छेद 341 में है वही व्यवस्था 342 में होनी चाहिए। या 10 जुलाई 1967 की संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट को लागू किया जाए । 

     बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते सुभाष  क्षेत्र के सह संगठन मंत्री, सह संयोजक सोनू मरावी , राजू कूड़ापे , पुसवा सिंह उदे , भागवत गोठारिया, बसोरी लाल मरावी जी, गया प्रसाद पुसाम , कृष्ण कुमार परते , श्रीमति प्रिया धुर्वे, जनजाति सुरक्षा मंच जयंत कली मरावी  पवन धुर्वे कमलवती परस्ते , जगत मरकाम, चैन सिंह टेकाम, इलावती पाटिया , करण सिंह पट्टा  ध्यानी सिंह धुर्वे  जगदीश  जगत मरावी, बखत सिंह पाटिया , गोविंद की उपस्थिति सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment