BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ग्रामीणों को किया जरूरी सामानो का वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 20, 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ग्रामीणों को किया जरूरी सामानो का वितरण



रेवांचल टाईम्स - मंडला, बिछिया देश की आन्त्तरिक सुरक्षा एवं नक्सल वाद का ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध केंद्रीय रिज़र्व  पुलिस बल 148 बटलियन मध्य प्रदेश के मंडला बालाघाट मै तैनात है। जहा बी/148 बटालियन बिछिया  द्वारा आम जनता के बीच भारत सरकार ओर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रति सकात्मक  सोच एवं पुलिस जनता सहयोग को बढ़ाने हेतू नागरिक कार्यक योजना आयोजन किया गया । केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 148 बटालियन के कमाण्डेन्ट विक्रान्त सांरगपाणी  के निर्देशन  में बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोहरपुर  किसली धरमपुरी में जागरूकतो को ध्यान में रखते हुए निशुल्क उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया  इस अवसर पर उन्होने  बताया कि 148 बटालियन के द्वारा आने वाले समय में मंडला के नक्सल प्रभावित इलाके में ग्रामीण के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन के तहत जरूरी सामानो का वितरण किया जाता रहेगा । इस मुहिम के दौरान निशुल्क बुजुर्गों को कंबल  महिलाओं को  ऊनी शाल पुरुषों को ऊनी स्वेटर और बच्चों को उन्हें टोपिया  दी गई  बिछिया थाना क्षेत्रअंतर्गत ग्राम पंचायत मनोहरपुर किसली धरमपुरी के सभी पोषक ग्रामीणों ने निशुल्क उपयोगी समाने के वितरण का 350 ग्रामीणों ने लाभ उठाएं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बी 148  बटालियन के द्वारा ग्रामीण के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया तथा  उनमें इस कार्यक्रम को लेकर अत्याधिक उत्सव वा संतोष था  बी/148 बटालियन के रिजर्व पुलिस बल द्वारा आयोजित कार्यक्रम हेतु ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment