BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का किया गया आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 20, 2023

कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का किया गया आयोजन




दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार सी एम राइस शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया में कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ संस्था प्राचार्य हेमंत राणा सर , नायब तहसीलदार ,सरपंच श्रीमती नीतू मरकाम एवं अंजनिया कॉलेज के हरदहा सर द्वारा मां सरस्वती के पूजन से किया गया तत्पश्चात कैरियर काउंसलिंग  एवं परामर्श के उद्देश्यों एवं महत्त्व से छात्र- छात्राओं को अवगत कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम के अगले चरण में नायब तहसीलदार अंजनिया  सुश्री साक्षी शुक्ला द्वारा काउंसलिंग में छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रशासनिक सेवा में कैरियर के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई, सरपंच महोदया द्वारा भी पढ़ाई के विषय में समझाइस दी गई। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित रिसोर्स पर्सन तहसीलदार मैडम शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के प्राचार्य एवम अंजनिया चौकी प्रभारी श्री राजपूत सर ने छात्र , छात्राओं को कैरियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी से अवगत कराया, इंजीनियरिंग के विषय में गजेश नामदेव, एवम जीव विज्ञान नीट के विषय में अभय पटेल ने कैरियर के विषय में मार्गदर्शन दिया, फॉरेस्ट विभाग से भी प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न जानकारियां दी गई छात्र छात्राओं के साथ प्रेरक संवाद स्थापित करते हुए कैरियर हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने उत्सुकता पूर्वक प्रश्न पूछे जिनका समाधान प्राप्त कर सभी मार्गदर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में मांद हाई स्कूल से छात्र छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति विद्यालय में दी । इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया खेलो के तहत खेलो का आयोजन किया, समस्त खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया गया । साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाएं ,स्टाफ एवम पालकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की रूपरेखा प्राचार्य महोदय, कैरियर प्रशिक्षण प्राप्त योगेन्द्र पटेल एवम साथी शिक्षकों के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment