Breaking

revanchal times new

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: आज 8 बजे साईकिल रैली

मंडला 24 जनवरी 2023


                खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत 25 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण शामिल होंगे। सभी इनडोर स्टेडियम के सामने एकत्रित होंगे। यहाँ से खेलो इंडिया के थीम सांग पर डांस होगा। प्रातः 8 बजे सायकिल रैली रवाना होगी। यह रैली मुख्य चौराहों से गुजरते हुए पुनः इनडोर स्टेडियम पहुचेगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत आयोजित हो रही साईकिल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post