Breaking

revanchal times new

अब 5 फरवरी से निकलेंगी विकास यात्राएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिए तैयारियों के संबंध में निर्देश

 


 

मंडला 18 जनवरी 2023

            आगामी 5 फरवरी रविदास जयंती से प्रदेश के साथ-साथ सभी जिलों में विकास यात्राएँ निकाली जाएंगी, जो जिले के प्रमुख स्थलों से निकलेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एनआईसी कक्ष से कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के लिए जिले के प्रभारी मंत्री से समन्वय कर रूट का निर्धारण करें। यात्रा के दौरान अधिक से अधिक क्षेत्र को कवर करने का प्रयास करें। इस दौरान पंचायतवार हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन भी करें। विकास यात्राओं के दौरान स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुके कार्यों के लोकार्पण की कार्यवाही करें। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री के दौरे तथा बैठक के संबंध में भी वीसी में आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post