BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिड-डे मील में निकला सांप, 30 बच्चे अस्पताल में भर्ती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 10, 2023

मिड-डे मील में निकला सांप, 30 बच्चे अस्पताल में भर्ती



पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को खाना खाने के बाद कम से कम 30 स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. खबर है कि यहां परोसे गए मिड-डे मील में सांप निकला था और खाना खाने के बाद से ही बच्चों ती तबीयत बिगड़ने लगी.

अधिकारियों ने बताया कि बीरभूम जिले के मयूरेश्वर प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के करीब 30 छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) में परोसा गया खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए. भोजन तैयार करने वाले स्कूल के एक कर्मचारी ने भी दावा किया कि दाल से भरे एक कंटेनर में एक सांप मिला था. उन्होंने कहा, ‘खाना खाने के बाद बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद हमें उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाना पड़ा.’

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दीपांजन जाना ने पत्रकारों को बताया कि कई ग्रामीणों की ओर से मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायत मिली है. जाना ने कहा, ‘मैंने प्राथमिक विद्यालयों के जिला निरीक्षक को सूचित कर दिया है, जो 10 जनवरी को आएंगे.’ उन्होंने कहा कि एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह खतरे से बाहर है.

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक का घेराव कर उनके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.

No comments:

Post a Comment