Breaking

revanchal times new

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होगी निबंध प्रतियोगिता 18 जनवरी की दोपहर 12:30 बजे तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्टियाँ


 


मंडला 16 जनवरी 2023

                13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों की एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हमविषय पर अनुमानित अधिकतम शब्द संख्या एक हजार शब्द पर 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे तक निबंध प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

                इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की जिला स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया जाएगा तथा पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा निबंध लिखकर उसकी हस्ताक्षरित प्रति बन्द लिफाफे में अपने संस्था प्रमुख के माध्यम से जिले के कलेक्टर कार्यालय में दिनांक 18 जनवरी तक जमा करना होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियाँ स्वीकार योग्य नहीं होंगी। जिला स्तर पर प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से तीन प्रविष्टियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जावेगा एवं चयनित छात्रों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान पर चयनित प्रविष्टि को 18 जनवरी 2023 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा। सभी जिलों में प्रथम स्तर पर आयी प्रविष्टियों में से राज्य स्तरीय समिति द्वारा 3 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में चयनित किया जाएगा तथा उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि का पुरस्कार दिया जायेगा।

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उपरोक्त निबंध प्रतियोगिता से अवगत कराते हुए प्रतियोगिता में अपनी संस्था के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने साथ ही प्राप्त प्रविष्टियों को नियत तिथि 18 जनवरी 2023 को दोपहर 1230 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय मण्डला में जमा कराना के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post