कलेक्टर ने ली समय-सीमा
बैठक
मंडला 16 जनवरी 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी दिनों में जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न
कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी तथा सभी जिलाधिकारियों को आयोजन को
सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के जागरूकता के लिए कार्यक्रम होगा।
इसी प्रकार 25 जनवरी को खेलो इंडिया के प्रचार-प्रसार के
लिए मैराथन एवं साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को
निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए झाकियों की थीम को अंतिम
रूप दें। उन्होने 28 जनवरी को आयोजित होने
वाले निर्झरणी महोत्सव के आयोजन के संबंध में नगरपालिका सीएमओ, तहसीलदार तथा एडीएम को ज़रूरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि 1 फ़रवरी से खेलो इंडिया के तहत मंडला में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
इसके लिए सभी स्कूलों में अनेक प्रतियोगिता आयोजित करें। इसी प्रकार हॉस्टल आदि
में भी फ्लेक्स, बैनर तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से
प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर ने कहा कि आनंद उत्सव के दौरान भी खेलो इंडिया यूथ
गेम्स के आयोजन की जानकारी दें। श्रीमती सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार
के लिए 27 जनवरी से कार्यक्रमों की श्रृंखला के लिए ज़रूरी निर्देश
दिए। उन्होंने सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि नगरपालिका के वाहनों में खेलो
इंडिया के गीतों का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही सभी सीईओ जनपदों को निर्देशित किया
कि गाँव स्तर पर भी मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।
21 को सभी
पंचायतों में पानी चौपाल
श्रीमती सिंह ने पीएचई
विभाग को निर्देशित किया कि 21 जनवरी को जिले के सभी
ग्राम पंचायतों में पानी चौपाल आयोजित करें। इन चौपालों में जल-जीवन मिशन के पूर्ण
हुए कार्यों की जानकारी देते हुए समस्त प्रक्रिया को हेंडओवर करें। इसी प्रकार
ग्रामीणों को जल-जीवन मिशन एवं पानी के दुरूपयोग को रोकने के संबंध में आवश्यक
जानकारी दें। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान
योजना, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली कनेक्शन, सीएम राईज स्कूल के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने
उपार्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों के भुगतान में गति लाने के निर्देश
दिए।
1 से 15 फ़रवरी तक आयोजित होगी विकास यात्रा
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
निर्देशित किया कि सरकार के निर्देशानुसार 1 से 15 फ़रवरी तक ज़िले में विकास यात्रा आयोजित होगी। इन विकास यात्राओं में विभिन्न
विभागों की सफलता की कहानियाँ एवं गतिविधियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार
होगा। यह आयोजन सभी गाँव एवं नगरीय निकायों में होगा। इस दौरान प्रत्येक पंचायतों
में पुस्तकालय का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम के लिए जन अभियान परिषद नोडल विभाग
होगा। उन्होने निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
होंगे। श्रीमती सिंह ने यात्राओं के सफल आयोजन, सुरक्षा, यात्रा रूट एवं अन्य ज़रूरी इंतजामों के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को ज़रूर
निर्देश दिए।
48 घंटे में करें
अधिकाधिक निराकरण
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि और 19 जनवरी से पूर्व सीएम हेल्पलाइन के अधिक से अधिक प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण
निराकरण करें। उन्होने निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों को फटकार लगाई। साथ ही
लगातार ख़राब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश
दिए। कलेक्टर ने समाधान प्रकरणों से जुड़े विभागों को भी सख्त निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि अपना प्रदर्शन सुधारें अन्यथा निलंबन की कार्यवाही तय रूप से
सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उन्होने जाति प्रमाण पत्र अभियान एवं पेसा एक्ट के
अंतर्गत गठित समितियों एवं उनके क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।
आयुष्मान पंजीयन की
बीआरसीवार समीक्षा
कलेक्टर ने बैठक में
आयुष्मान पंजीयन के कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग
को निर्देशित किया कि आधार अपडेशन से छूटे हुए विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से
आधार अपडेट कराते हुए उनका आयुष्मान पंजीयन कराएं। उन्होंने बीआरसी वार समीक्षा
करते हुए पंजीयन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बैठक में
निरक्षरता से आजादी अभियान के अंतर्गत अक्षरज्ञान से छूटे हुए बुजुर्गों एवं
व्यक्तियों को चिन्हित करें तथा 19 के पहले डाटा दें। इसी
प्रकार अक्षरमित्रों के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति,
आंगनवाड़ी
कार्यकर्ता, विद्यार्थी, जीआरएस एवं अन्य
के बारे में जानकारी प्रदान करें।
%20(2).jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment