Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, करोडो की दी सौगात जिला चिकित्सा अधिकारी व मुख्य नगर परिषद अधिकारी निलंबित...



रेवांचल टाईम्स - चौरई विधानसभा के बिछुआ विकासखंड मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओ एवं जनता जनताजनार्दन ने अपने लाडले मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया सर्व प्रथम मुख्यमंत्री कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुवात की व  सभी को सम्बोधित करते हुए मंच से सभी को पेसा एक्ट की जानकारी दी एवं चौरई विधानसभा को करोडो की सौगात दी साथ ही निरंतर जिला चिकित्सा अधिकारी जे. पी. चौरसिया व मुख्य नगर परिषद अधिकारी बिछुआ को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह होने पर मंच से तत्काल निलंबित कर दिया इसके अलावा सी.एम. ने आम जनता को कहा की मुख्यमंत्री आपका मामा आपके हमेशा साथ है! कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान सिंह , रमेश पोफली, सिवनी विधायक मुनमुन राय, राजू परमार, नाना मोहोड़, ताराचंद बबारिया सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्त्ता व जिला कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे!

सी. एम. के कार्यक्रम मे ये रही


 हलचल -

कार्यक्रम मे होडिंग हटाने के मामले मे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी एवं जिला पंचायत सदस्य लखन पटेल की होडिंग हटाने का मामला पूरे दिन गरमाया रहा दोनों के कार्यकर्त्ता कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों से वादविवाद करते नजर आये।

शैलेन्द्र रघुवंशी - मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे मेरी व जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा की हूडिंग सी.एम. साहब के कार्यक्रम मे आने से पहले ही पार्टी कुछ वरिष्ठ लोगो के कार्यकर्ताओ के द्वारा हमारी बिछुआ नगर मे होडिंग हटा दी गई इसके बाद हमारे द्वारा निवेदन करने पर भी हम लोगो की होडिंग कही पर भी नहीं लगाने दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post