Breaking

revanchal times new

सिंगारपुर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन पात्र हितग्राहियों को दी गई स्वीकृति पत्र...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हेतु पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के द्वारा पात्र किसानों को किसान कृडिट कार्ड पत्र वितरण जनपद पंचायत मोहगाँव पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मालती मरावी, ग्राम पंचायत सिंगारपुर सरपंच श्रीमती अंजनी मरावी, उपसरपंच राजेश चक्रवर्ती के कर कमलों से स्वीकृति पत्र दी गई है। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेश में सभी पात्र हित ग्राहियो को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस अभियान के तहत बडी संख्या में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जुड कर उनका लाभ देने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया है। हितग्राहियों ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा हमें योजनाओं का लाभ हेतु स्वीकृति पत्र मिला जिससे अब हमें जीवन यापन करने मदद मिलेगा। 

इस दौरान जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मालती मरावी, सरपंच श्रीमती अंजनी मरावी, उपसरपंच राजेश चक्रवर्ती, सचिव गोपाल सिंह धुर्वे, अजय बैरागी, हीरा सिंह उइके, राम किशोर कुर्मेश्वर, राजेश सिंह धुर्वे, पतिराम पंद्रो, राम सिंह उइके, रतन मरावी, प्रेम गौतम, गोविंद झारिया, भादू परते, गरभू सिंह धुर्वे, चंद्र सिंह मरकाम, राजेश नंदा, लेंपस प्रबंधक राजेश दुबे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुराली सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं ग्राम के नागरिक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post