Breaking

revanchal times new

इंडोर स्टेडियम को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्तर पर तैयार करें - कलेक्टर

 



खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2 से 10 फरवरी तक मंडला में

 

मंडला 28 दिसम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्सके तहत मंडला में आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं की तैयारियों के मद्देनजर जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होने खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि इंडोर स्टेडियम के कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्तर पर पूरा करें। श्रीमती सिंह ने इंडोर स्टेडियम में चल रहे रेनोवेशन कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होने परिसर में चल रहे मरम्मत कार्य की जानकारी लेते हुए ज़रूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्टेडियम में साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पानी, बिजली, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी इंतजाम पुख्ता रखें तथा आयोजन के पहले इन्डोर स्टेडियम के कार्य को पूर्ण कराएं।

 

2 से 10 फरवरी तक जिले में होंगे आयोजन

 

                प्राप्त जानकारी के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्समध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। यूथ गेम्स 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश के 8 शहरों में आयोजित होंगे। मंडला में भी 2 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। मंडला में 2 से 10 फरवरी तक ’’थांगटा’’ एवं ’’गटका’’ प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। इस दौरान जिले में राष्ट्रीय एवं राज्यीय स्तर के खिलाड़ी, पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारी प्रवास पर रहेंगे।       

Post a Comment

Previous Post Next Post