Breaking

revanchal times new

खिलाड़ियों ने सौपा ज्ञापन स्टेडियम में कार्यक्रम कराकर भूल जाते है नेता, अधिकारी, लेकिन सफाई नहीं कराते..


रेवांचल टाईम्स - खिलाड़ियों की शिकायत पर दिया ध्यान सभापति नीलू निर्मलकार ने गली-मोहल्लों में प्रैक्टिस करते हैं बच्चे शिकायत करने पर न ताे नेताओ ध्यान देते हैं और न ही अधिकारी कुंठित हो रही प्रतिभा

सी एम ओ चौरई अभयराज सिंह क़ो सौपा ज्ञापन 

खिलाड़ियों का कहना है नगर का कमलनाथ स्टेडियम फिलहाल बच्चों के खेलकूद का स्थान ना बनकर व्यवसायी करण के लिए ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तभी तो यहां राजनितिक के कार्यक्रम के साथ-साथ अब शादी पार्टियों की बैठकें और सभाएं आयोजित होना प्रारम्भ हो जाये गी । स्टेडियम में इन सभाओं के आयोजन से नगर प्रशासन को राजस्व का तो फायदा हो ही जायेगा , लेकिन स्टेडियम की गिर रही साख पर किसी का ध्यान नहीं है। यहां होने वाले आयोजनों के बाद जो गंदगी स्टेडियम में फैलती है उसे हटाने के लिए नगर प्रशासन बिल्कुल मौन रहता है। यहां खेलकूद के लिए आने वाले बच्चे या खिलाड़ी स्टेडियम ना जाकर गली मोहल्ला में अपने आप को सीमित लेते हैं।  ऐसे में जन,जानवरों द्वारा फेंके गए पत्तल व अन्य गन्दे कूड़ा करकट के सामानों को पूरे स्टेडियम में फैला दिया गया है। जिससे वहां खेलना तो दूर सुबह टहलने वाले लोगों को इतनी परेशानी हो रही है कि स्टेडियम में टहलने वालो की संख्या कम हो गई है। स्टेडियम की दुर्दशा की ओर किसी का ध्यान नही गया,


खिलाड़ियों के सहयोग मे सामने आई अब नगर परिषद बनने के बाद स्वछता सभापति श्रीमती नीलू निर्मलकार द्वारा साफ की बाग डोर सभाली गई है। और स्टेडियम का निरिक्षण किया और सफाई प्रारम्भ करा दी

ज्ञापन के समय उपस्थित थे नगर  पालिका लोक निर्माण विभाग सभापति सुरेन्द्र सोनी, खिलाड़ियों सत्यम शर्मा, दुर्गेश, योगेश, सचिन,आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post