BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आरक्षक से कार्य वाहक प्रधान आरक्षक पद पर पद्दोन्नत 31 दिवसीय इंडक्शन कोर्स का समापन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला ने कोर्स का किया समापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 7, 2022

आरक्षक से कार्य वाहक प्रधान आरक्षक पद पर पद्दोन्नत 31 दिवसीय इंडक्शन कोर्स का समापन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला ने कोर्स का किया समापन


रेवांचल टाईम्स - जिला पुलिस बल मंडला में आरक्षक से प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) पद पर पदोन्नत हुए शासकीय सेवकों के इण्डक्शन काेर्स हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था। द्वितीय सत्र के 31 दिवसीय इंडक्शन कोर्स का समापन आज किया गया। जिसमें आंतरिक एवं बाह्य कोर्स कराया गया। 

इण्डक्शन कोर्स के दौरान जिला अस्पताल मंडला की मेडीकल टीम के द्वारा 50 प्रशिक्षु प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री गजेंद्र सिंह कंवर की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण​​​​​​​ कराये जाने के संबंध में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया था। 


प्रशिक्षण के दौरान 50 प्रशिक्षु प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) को आंतरिक कोर्स के अंतर्गत पुलिस प्रशासन एवं व्यवहार, थाना प्रबंधन, साइबर क्राइम, सूचना का अधिकार, आईपीसी, पाक्सो एक्ट तथा प्रोजेक्ट जिसमें विभिन्न प्रकार के अपराधों की डायरियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। बाह्य प्रशिक्षण में योगा, पीटी, परेड, ध्यान, तनाव मुक्ति को सम्मिलित किया गया है। फायरिंग एवं वैपन हैण्डलिंग सिखाई गई।

No comments:

Post a Comment