Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत डोरली में ,सि सी रोड निर्माण कार्य का जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना खोंगल द्वारा किया गया भुमी पूजन



रेवांचल टाइम्स  लांजी जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोरली में आज दिनांक 15 12 2022 को सुश्री हिना कावरे विधायक लांजी किरनापुर के विधायक निधि से ₹500000 की राशि प्रधानमंत्री सड़क रोड से लेकर मोक्ष धाम तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत किया गया है जिसका भूमि पूजन जनपद पंचायत लांजी के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवेंद्र खोंगल एवं ग्राम पंचायत डोरली के सरपंच श्रीमती तारा पवन नाकतोडे के अध्यक्ष ने संपन्न कराएगा इस अवसर पर जनपद पंचायत लांजी के उपाध्यक्ष अजय अवसरे एवं जनपद पंचायत लांजी के जनपद सदस्य रेवाराम  करहाटकरे प्रगतिशील कुनबी समाज के अध्यक्ष। रूपचन्द्र रावते पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र खोंगल के द्वारा भूमि पूजन के तदोपरांत सभा को संबोधित किया गया जिसमें ग्रामीण जन एवं प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं गांव के प्रबुद्ध नागरिक व पंचगन उपस्थित थे जनपद सदस्य रेवाराम करहाटकरे द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत डोरली के मोक्ष धाम में बारिश के समय। शव यात्रा ले जाते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसके तहत क्षेत्रीय विधायक सुश्री हिना कावरे के द्वारा ग्राम पंचायत डोरली को अपने विधायक निधि से ₹500000 की राशि से स्वीकृत प्रदान की गई है जिससे ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके

Post a Comment

Previous Post Next Post