दैनिक रेवांचल टाइम्स - शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एच आई वी एड्स के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसी कड़ी में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक राजकुमार सिंगौर ने एच आई वी वायरस के लक्षण एवं फैलने के कारणों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ घनश्याम झारिया ने एड्स से बचाव एवं जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से एड्स दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉक्टर विजय मौर्य डॉक्टर गरिमा छाबड़ा डॉक्टर गोविंद सिंह दांगी प्रशांत यादव संदीप चौरसिया एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय अजनियां में विश्व एड्स दिवस के अवसर में विविध कार्यक्रम का आयोजित
bydigital bharat
-
0
