दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला आगामी 9 दिसम्बर को भूमी सुपोषा अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास भोपाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेष की प्रत्येक विधानसभा में किसान गौरव रथ यात्रा पहुंचेगी जिसके तहत स्थानीय किसानों को सरकार के द्ववारा किसान कल्याण निधि,किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना,खेत सड़क योजना,अनुदान योजना के हितग्राहियों तक पहुॅचने की रूपरेखा तय की गई है। किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विमलेश सोनी ने बताया कि किसान गौरव रथ प्रत्येक जिले की विधानसभा में पहुॅचेगा जहॉ हितग्राहियों से भेंट कर उनसे वार्ता करेगा।जिला स्तर पर किए गए एतिहासिंक कार्यो का वर्णन के साथ किसानों के द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती,नवाचार को प्रोत्साहन दे उनका सम्मान किया जावेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में अनेक योजनाओं को लाकर प्रदेश में कृषि को एक नए आयाम से जोड़ने का कार्य किया है, जिसका परिणाम प्रदेष को लगातार 07 वर्ष कृषि कर्मण पुरूश्कार से सम्मानित होने का गौरव मिला।
प्रदेष सरकार की नीति का ही परिणाम है कि किसान कृषि नवाचार से जुड़े, किसान की,कृषि लागत कम हो,उत्पादन अधिक हो,और सरकार उचित दाम पर कृषि उपज खरीदे जिससे किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि उपज को नुकसान होता है तो उसकी क्षतिपूर्ती राज्य सरकार तत्काल कर रही है।

No comments:
Post a Comment