Breaking

revanchal times new

भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर जी का 66 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के बीजाडांडी जनपद पंचायत मुख्यालय के सामने प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर बाबा साहब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया,उनको याद करके पुष्पांजलि अर्पित की गई।जिसमें राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला अध्यक्ष गणराज गणेश भलावी,जनपद उपाध्यक्ष विजेंद्र मोंटू यादव,विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुबे,सरपंच सेमू मरकाम, गंगाराम मरावी, भागवत गोठरिया, एवं क्षेत्र के

युवा समाजसेवी महेश भलावी,पवन सेन्द्राम ,वैभव झारिया,सहदेव मरकाम, राममिलन परते,धर्मेंद्र मरावी,राजकुमार उइके, जगदीश मरावी तथा क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम संयोजक तथा राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला अध्यक्ष गणराज गणेश भलावी ने कहा किताबी पढ़ाई के साथ-साथ संविधान को भी प्राथमिकता दें शिक्षक


तथा  जिले के स्कूलों में स्वयं से संविधान की किताबें बाँटने की भी बात कही, जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ संविधान से प्राप्त हक और अधिकार  को भी जान सकेंगे।


"" बाबा तुम मरे नहीं हो जीवित हो हमारी चेतना में,हमारे संकल्प में , हमारे संघर्षों में,

सम्मान और स्वाधीनता के लिए मुक्ति संग्राम जारी रहेगा जब तक की हमारे मुरझाए पौधे के हिस्से का सूरज उग नहीं जाता।

Post a Comment

Previous Post Next Post