Breaking

revanchal times new

पिंडरई में लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ




 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

                0प्र0 लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत मण्डला जिले के समस्त विकासखण्ड में संचालित लोक सेवा केन्द्रों के अधीन उप लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी क्रम में लोकसेवा केन्द्र नैनपुर के अधीन ग्राम पंचायत पिण्डरई में उपलोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ विधायक देवसिंह सैयाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा प्रजय जैन, जनपद सदस्य पूनम जितेन्द्र सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका वर्मा, प्रबंधक लोकसेवा कविता गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

                0प्र0 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अब वर्तमान में 48 विभागों की 600 सेवाएं चिन्हित की गई है। वर्तमान में अधिसूचित 600 सेवाओं में से 350 सेवाओं के ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर 8 जातिप्रमाण पत्र एवं 3 आय प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post