Breaking

revanchal times new

बंद किस्मत के ताले खोलेंगे शनिवार के दिन किए गए ये विशेष उपाय, हर काम ​में मिलेगी सफलता




रेवांचल टाईम्स:शनिवार का दिन भगवान ​शनिदेव को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. शनिदेव को कर्मों का देवता कहा गया है क्योंकि वह मनुष्य के कर्मों के आधार पर उसे फल देते हैं. जिस व्यक्ति पर उनकी कुदष्टि पड़ जाए वह जीवन भर कष्टों से घिरा रहता है. (Shaniwar Ke Totke) वहीं अगर शनिदेव किसी से प्रसन्न होते हैं तो उसके जीवन में हर समस्या को दूर करते हैं. शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाने चाहिए.
शनिवार के दिन अपनाएं ये उपायशनिवार के दिन भगवान शनिदेव का पूजन करने के बाद पीपल का पूजन करना भी शुभ माना जाता है. यदि कोई व्यक्ति कोर्ट-कचहरी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे शनिवार के दिन पीपल के 11 पत्ते लेकर उनकी माला बनाकर शनिदेव को अर्पित करनी चाहिए. ध्यान रखें कि पीपल के पत्ते कटे-फटे नहीं होने चाहिए. इस उपाय को अपनाने से आपको अवश्य लाभ मिलेगा.
शनिवार के दिन पीपल की पूजा का विशेष महत्व है और इस दिन पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा करनी चाहिए. परिक्रमा करते समय कच्चे सूत के धागे को सात बार लपेटें और शनिदेव का ध्यान करें. यह उपाय आपको जीवन में तरक्की दिलाएगा.
अगर आप अपना दांपत्य जीवन सुखमय और खुशहाल बनाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन थोड़े से काले तिल लेकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं. इसके बाद पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें. इससे आपको लाभ मिलेगा.
यदि कोई व्यक्ति नौकरी में सफलता या बिजनेस में बढ़ोत्तरी पाना चाहता है तो उसे शनिवार के दिन पुष्प नक्षत्र के दौरान एक लोटा लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलानी चाहिए. फिर इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें. इससे आपको सफलता मिलेगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.

रेवांचल टाईम्स  इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Post a Comment

Previous Post Next Post